नवादा में गला रेत कर वृद्ध दंपती की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2014 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

पकरीबरावां (नवादा) : दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन के पास सोमवार की रात एक वृद्ध दंपती की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद अपराधियों ने भुनेश्वर लाल (65) के गले में सब्जी काटने वाला हसुआ घोंप दिया था. भुनेश्वर लाल अपनी पत्नी शांति देवी (55), बेटे बबलू कुमार, पतोहू व उनके […]
विज्ञापन
पकरीबरावां (नवादा) : दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन के पास सोमवार की रात एक वृद्ध दंपती की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद अपराधियों ने भुनेश्वर लाल (65) के गले में सब्जी काटने वाला हसुआ घोंप दिया था. भुनेश्वर लाल अपनी पत्नी शांति देवी (55), बेटे बबलू कुमार, पतोहू व उनके बच्चों के साथ रहे थे. हत्या के वक्त बुजुर्ग पति-पत्नी ही घर में थे. अपराधियों ने मौके का फायदा उठा कर सोमवार की रात पति-पत्नी की हत्या कर दी.
मंगलवार की सुबह आसपास के कुछ लोगों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा व दरवाजे पर खून के निशान भी देखे. लोगों ने दरवाजे के अंदर झांका, तो दोनों मृत पड़े थे. सूचना स्थानीय थाने की पुलिस व बीडीओ-सीओ को दी गयी. लोगों ने बताया कि इस घटना के पीछे बेटे का हाथ हो सकता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारण जानने के लिए मृत दपंती के बेटे, पतोहू व बच्चों को थाना लाया गया है. पूछताछ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




