मगही के विकास के लिए होगा बेहतर प्रयास : पूर्णिमा

संवैधानिक दर्जा पाने की जद्दोजहद में मगही अब भी जुटी है. यह भाषा अपने ही क्षेत्र में उपेक्षित रही है. इसके रचनाकार अपने कठोर परिश्रम से इसे पोषित करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में नवरात्र के मौके पर मगही भाषा ने माता भगवती के चरणों में खुद को समर्पित किया है. इसके विकास को […]
संवैधानिक दर्जा पाने की जद्दोजहद में मगही अब भी जुटी है. यह भाषा अपने ही क्षेत्र में उपेक्षित रही है. इसके रचनाकार अपने कठोर परिश्रम से इसे पोषित करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में नवरात्र के मौके पर मगही भाषा ने माता भगवती के चरणों में खुद को समर्पित किया है. इसके विकास को लेकर हर संभव प्रयास किये जायेंगे. जरूरत पड़ी तो विधान सभा व संसद तक इसे उठाया जायेगा. ये बातें गुरुवार को प्रसाद बिगहा स्थित देवी मंदिर पूजा पंडाल में मगही दुर्गा सप्तशती का सस्वर पाठ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक पूर्णिमा यादव ने कहीं. उन्होंने कहा कि मगही से जुड़े लोगों का यह काफी सराहनीय प्रयास है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




