रैली के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
रैली के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान

नवादा : अशिक्षा के कारण बाल श्रमिक को बढ़ावा मिल रहा है. ये बातें श्रम अधीक्षक पूनम कुमारी ने बाल श्रम उन्मूलन दिवस के मौके पर व्यवहार न्यायालय से जागरूकता रैली की शुरुआत करते हुए कही. बुधवार को स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व बाल श्रमिकों को जागरूक करने के […]

विज्ञापन

नवादा : अशिक्षा के कारण बाल श्रमिक को बढ़ावा मिल रहा है. ये बातें श्रम अधीक्षक पूनम कुमारी ने बाल श्रम उन्मूलन दिवस के मौके पर व्यवहार न्यायालय से जागरूकता रैली की शुरुआत करते हुए कही.

बुधवार को स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व बाल श्रमिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने इस रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. बाल श्रमिक मिटाना है, देश को बचाना है. बाल श्रम बंद करो जैसे नारों की लिखी तख्ती लिये सैकड़ों लोग इस रैली में शामिल हुए.

व्यवहार न्यायालय परिसर से निकली रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय पहुंची, जहां डीडीसी रामेश्वर सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बाल श्रम मुख्यत: गरीबी, अशिक्षा, आर्थिक पिछड़ापन आदि के कारण बढ़ता है. लोगों को जागरूक कर कामकाजी बच्चे को कार्य करने से रोका जा सकता है. कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन