थाना परिसर में सड़ रहे दर्जनों वाहन

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
थाना परिसर में सड़ रहे दर्जनों वाहन

काशीचक : वाहन चेकिंग व अन्य घटनाओं में पकड़े गये छोटे-बड़े वाहन व बाइकें थाना परिसर में सड़ रही हैं. कई गाड़ियों की स्थिति तो ऐसी हो गयी है कि उसे पहचनना भी मुश्किल हो गया है. इसके अलावा विभिन्न मामलों में हुई कुर्की- जब्ती में लाये गये सामान भी थाना परिसर में वैसे ही […]

विज्ञापन

काशीचक : वाहन चेकिंग व अन्य घटनाओं में पकड़े गये छोटे-बड़े वाहन व बाइकें थाना परिसर में सड़ रही हैं. कई गाड़ियों की स्थिति तो ऐसी हो गयी है कि उसे पहचनना भी मुश्किल हो गया है.

इसके अलावा विभिन्न मामलों में हुई कुर्की- जब्ती में लाये गये सामान भी थाना परिसर में वैसे ही रखी हुई है. संसाधन के अभाव के कारण पुलिस चाह कर भी इन सामान की रक्षा नहीं कर पा रही है.

क्या कहते है थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ज्योति कुमार बसु ने बताया कि परिसर में जगह की कमी है. साथ ही शेड, माल गोदाम व कमरों की भी कमी है. इसके कारण खुले में ही ये सामान रखे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन