नवादा : पूर्व मंत्री के बेटे ने पावर ग्रिड के कर्मी को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2019 9:17 AM
नवादा : पूर्व राज्यमंत्री आदित्य सिंह के बेटे चिंकू सिंह ने मंगलवार की रात खनवां पावरग्रिड में घुस कर उत्पात मचाया और एसबीओ, नाइट गार्ड की पिटाई कर दी. घायल एसबीओ संजीत कुमार पटना के बख्तियारपुर के पास पंडारक गांव के रहनेवाले हैं, जबकि नाइट गार्ड ओम प्रताप यादव नवादा के नरहट गांव के मदनपुर […]
नवादा : पूर्व राज्यमंत्री आदित्य सिंह के बेटे चिंकू सिंह ने मंगलवार की रात खनवां पावरग्रिड में घुस कर उत्पात मचाया और एसबीओ, नाइट गार्ड की पिटाई कर दी. घायल एसबीओ संजीत कुमार पटना के बख्तियारपुर के पास पंडारक गांव के रहनेवाले हैं, जबकि नाइट गार्ड ओम प्रताप यादव नवादा के नरहट गांव के मदनपुर टोले के रहनेवाले हैं. नरहट थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि जेइ के समक्ष नाइट गार्ड ओम प्रताप के आवेदन पर चिंकू सिंह व छोटे सिंह को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों आरोपित नरहट गांव के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










