शिक्षिका को बेरहमी से पीटा, छीने जेवरात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 8:44 AM

विज्ञापन

वारिसलीगंज : थाना क्षेत्र के मोसमा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद की पत्नी (शिक्षिका) कुमारी अंजू सिन्हा के साथ पांच महिलाओं व उनके रिश्तेदारों ने लोहे के रड से मारपीट की और उनके पास से सोने का चेन, मंगलसूत्र, कान की बाली व हाथ का बाला सहित अन्य जेवरात छिन लिया. साथ ही हमलावरों […]

विज्ञापन

वारिसलीगंज : थाना क्षेत्र के मोसमा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद की पत्नी (शिक्षिका) कुमारी अंजू सिन्हा के साथ पांच महिलाओं व उनके रिश्तेदारों ने लोहे के रड से मारपीट की और उनके पास से सोने का चेन, मंगलसूत्र, कान की बाली व हाथ का बाला सहित अन्य जेवरात छिन लिया. साथ ही हमलावरों ने उसके कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया गया. इस हमले से शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. शिक्षिका के द्वारा शाेर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, तब उसकी जान बची.

घायल शिक्षिका को पुलिस की देखरेख में इलाज कराया गया. इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी है. जानकारी के अनुसार, पूर्व मुखिया की पत्नी सह शिक्षिका कुमारी अंजू सिन्हा शहर के पटेलनगर मटकोर मुहल्ला स्थित निजी मकान है, जहां से मोसमा पंचायत स्थित मीरचक के पुश्तैनी घर जा रही थी. इस दौरान घर पहुंचने से 200 गज उस पर हमला हुआ और मारपीट व छिनतई हुई. इधर, पूर्व मुखिया ने बताया कि वह घर से बाहर थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन