ePaper

वाहनों की टक्कर में राहगीर की मौत

Updated at : 14 May 2019 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर में राहगीर की मौत

नवादा : एनएच 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव के समीप अॉल्टो व बाइक की टक्कर में पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गयी और बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मरनेवाले युवक की पहचान मुफस्सिल थाने के गोड़धोबा निवासी बैजनाथ चौधरी का 20 वर्षीय बेटे […]

विज्ञापन

नवादा : एनएच 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव के समीप अॉल्टो व बाइक की टक्कर में पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गयी और बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मरनेवाले युवक की पहचान मुफस्सिल थाने के गोड़धोबा निवासी बैजनाथ चौधरी का 20 वर्षीय बेटे रंजीत कुमार के रूप में की गयी है.

वहीं, बाइक पर सवार तीनों युवकों में गोविंदपुर थाने के डेरमोबारा निवासी सत्येंद्र सिंह के बेटे चंदन सिंह व गोरे लाल सिंह का बेटा राकेश कुमार तथा गोविंदपुर थाने के कुंडा गांव निवासी अरुण सिंह का बेटा नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें घायल चंदन सिंह की हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया.
तिलक समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे तीनों युवक : जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक अपने रिश्तेदार के घर आयोजित तिलक समारेाह में शामिल होने जा रहे थे. तीनों युवक होंडा शाइन (बीआर 27जे/4723) पर सवार थे. तभी उक्त गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अॉल्टो कार (जेएच 09सी/4317) ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया.
इस दुर्घटना के बाद बाइक काफी तेजी से उछला और सड़क किनारे पैदल जा रहे राहगीर रंजीत कुमार को अपने चपेट में ले लिया. इससे रंजीत भी गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन, इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत रास्ते में ही हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन