अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चला डंडा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नवादा नगर : शहर में बढ़ी जाम को देखते हुए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया. समाहरणालय के निकट लगनेवाले ठेलों को पुलिस बलों ने हटाया. इस दौरान कई ठेलों के सामान को भी गिरा दिया गया. मंगलवार को जाम के कारण डीएम की गाड़ी को रोकना पड़ा था. इसके बाद पास में […]
विज्ञापन
नवादा नगर : शहर में बढ़ी जाम को देखते हुए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया. समाहरणालय के निकट लगनेवाले ठेलों को पुलिस बलों ने हटाया. इस दौरान कई ठेलों के सामान को भी गिरा दिया गया. मंगलवार को जाम के कारण डीएम की गाड़ी को रोकना पड़ा था.
इसके बाद पास में सामान उतार रहे ट्रक चालक के साथ मारपीट व ट्रक के शीशा तोड़ने की घटना हुई थी. बुधवार को प्रशासन की ओर से सख्ती बरतते हुए रोड के किनारे अवैध रूप से लगनेवाले ठेलों व गाड़ियों को हटाया गया. सदर एसडीओ के नेतृत्व में अभियान चला कर अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










