नवादा: मारपीट का फरार आरोपी पुलिस को दे रहा था चकमा, झारखंड के देवघर से धराया

पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network
सिरदला थाना पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सोनू कुमार को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.
Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिरदला गांव निवासी सोनू कुमार (पिता- राजू लाल) के रूप में हुई है. वह सिरदला थाना कांड संख्या 105/26 का नामजद अभियुक्त था.
गुप्त सूचना पर देवघर में की छापेमारी
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सोनू कुमार पर फूलबगान चौक के समीप हुई मारपीट की घटना में शामिल होने का आरोप है. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बचता रहा. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी झारखंड के देवघर में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर सिरदला थाना पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.
न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिरदला थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.
बेगूसराय: घर में चल रहा था श्राद्धकर्म की तैयारी, इधर सांप के डसने से युवक की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










