अक्षय तृतीय पर जम कर हुई सर्राफा बाजारों में खरीदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : अक्षय तृतीय के अवसर पर सर्राफा बाजारों में दिनों भर आभूषणों की खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही. परंपरा के अनुसार लोगों ने सोने के जेवरातों की जम कर खरीदारी की. नगर के सागरमल ज्वेलर्स के संचालक अंकित अग्रवाल व चेतन सुहासरिया ने बताया कि इस दिन की तैयारी पूर्व से की […]
विज्ञापन
नवादा : अक्षय तृतीय के अवसर पर सर्राफा बाजारों में दिनों भर आभूषणों की खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही. परंपरा के अनुसार लोगों ने सोने के जेवरातों की जम कर खरीदारी की. नगर के सागरमल ज्वेलर्स के संचालक अंकित अग्रवाल व चेतन सुहासरिया ने बताया कि इस दिन की तैयारी पूर्व से की जा रही थी.
इस दिन खरीदारी करने के लिए कई लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखा था. उन्होंने बताया कि लगन के इस माहौल में अक्षय तृतीय पर खरीदारों की भीड़ काफी रही. परंपरा के अनुसार लोगों ने लगन और अक्षय तृतीय दोनों का लाभ लेते हुए एक साथ आभूषणों की खरीदारी की.
उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग दैनिक इस्तेमाल में आने वाले जेवरों का ही खरीदारी करने जुटे थे. यहां ब्रांडेड होलमार्क का आभूषण रहने के कारण लोगों ने विश्वास के साथ खरीदारी किया. उधर तुलसी ज्वेलर्स के संचालक सुरेश बर्मन ने बताया कि ग्राहकों में इस बार जेवरों की खरीदारी का खास उत्साह देखने को मिला. महिलाओं की संख्या जेवरों की खरीदारी में अधिक रही.
उन्होंने बताया कि आम तौर पर अब लोग होलमार्क के आभूषणों को अधिक पसंद करते हैं. इसके अलावा कई लोग आर्डर पर आभूषण बनाने दिए थे, जो अक्षय तृतीय पर खरीदारी करने पहुंचे. नगर के विभिन्न इलाकों में अक्षय तृतीय पर सर्राफा बाजार जगमग रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










