ePaper

नक्सलियों के आने की सूचना पर कैमूर पहाड़ी में हुई छापेमारी

Updated at : 01 Mar 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों के आने की सूचना पर कैमूर पहाड़ी में हुई छापेमारी

नौहट्टा : कैमूर पहाड़ी के गौरीया, चानोडीह व भूखरवा के घने जंगलों में 10 से 12 हथियार बंद दस्ते के देखे जाने की सूचना पर सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने गुरुवार को को सघन छापेमारी अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व करते हुए सीआरपीएफ के तियरा कला कैंप स्थित कंपनी कमांडर रवि रंजन व चुटिया थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन
नौहट्टा : कैमूर पहाड़ी के गौरीया, चानोडीह व भूखरवा के घने जंगलों में 10 से 12 हथियार बंद दस्ते के देखे जाने की सूचना पर सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने गुरुवार को को सघन छापेमारी अभियान चलाया.
अभियान का नेतृत्व करते हुए सीआरपीएफ के तियरा कला कैंप स्थित कंपनी कमांडर रवि रंजन व चुटिया थानाध्यक्ष रवि भूषण प्रसाद ने बताया कि 10 से 12 की संख्या में हथियार बंद लोगों के पहाड़ी गांव में ठहरने व निर्भिक हो कर घुमने की सूचना प्राप्त हुई थी.
तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी गयी और उनके निर्देश पर खुखमा घाटी भजोराहा पुरूका व झारखंड सीमा के सोन डीला वाले मूंज के जंगलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक कोई विशेष सूचना प्राप्त नहीं हो पायी है. अभियान में कंपनी कमांडर रवि रंजन, थानाध्यक्ष रवि भूषण प्रसाद के साथ सैकड़ों पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन