ePaper

नवादा में रंगदारी नहीं देने पर छात्र की हत्या

Updated at : 07 Feb 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा में रंगदारी नहीं देने पर छात्र की हत्या

29 जनवरी से ही अपराधी मांग रहे थे 10 लाख रुपये की रंगदारी गोविंदपुर/नवादा : गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित थाली बाजार के रहनेवाले शिक्षक रामरतन लाल के बेटे को सूचना दर्ज कराये जाने के बाद भी रंगदारी की मांग कर रहे अपराधियों से पुलिस नहीं बचा सकी. पुलिस के टालू रवैये के कारण शिक्षक को […]

विज्ञापन
29 जनवरी से ही अपराधी मांग रहे थे 10 लाख रुपये की रंगदारी
गोविंदपुर/नवादा : गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित थाली बाजार के रहनेवाले शिक्षक रामरतन लाल के बेटे को सूचना दर्ज कराये जाने के बाद भी रंगदारी की मांग कर रहे अपराधियों से पुलिस नहीं बचा सकी.
पुलिस के टालू रवैये के कारण शिक्षक को हमेशा के लिए अपने 13 वर्षीय से हाथ धोना पड़ गया. मंगलवार की देर रात करीब दो बजे हथियारों से लैस अपराधियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक रामरतन लाल के घर पर चढ़ कर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 13 वर्षीय पुत्र रिद्धेश्वर राज उर्फ पीयूष कुमार की गोली मार हत्या कर दी.
मृतक रिद्धेश्वर राज उर्फ पीयूष कुमार की मौत सिर में गोली लगने से घटनास्थल पर ही हो गयी. गोली की आवाज सुन कर घरवाले बच्चे को देखने के लिए दौड़े पर तब तक पीयूष दम तोड़ चुका था. परिजनों ने पीयूष के शव को घर के बाहर चबूतरा पर रख कर ग्रामीणों के साथ गोविंदपुर थाली रोड व फतेहपुर सड़क को घंटों जाम कर दिया.
ग्रामीणों ने अपराधियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे. घटना को लेकर मृतक छात्र का चाचा गोपाल साव ने बताया कि 29 जनवरी से अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन