हरिश्चंद्र स्टेडियम में आज शान से लहरायेगा तिरंगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, महादलित बस्तियों में होगा कार्यक्रम नवादा नगर : जिले का मुख्य समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा. ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार इस मौके पर झंडोत्तोलन करेंगे. सुबह 9 बजे स्टेडियम में कार्यक्रम होगा इसके बाद विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराया जायेगा. राजकीय समारोह के बाद दोपहर […]
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, महादलित बस्तियों में होगा कार्यक्रम
नवादा नगर : जिले का मुख्य समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा. ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार इस मौके पर झंडोत्तोलन करेंगे. सुबह 9 बजे स्टेडियम में कार्यक्रम होगा इसके बाद विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराया जायेगा. राजकीय समारोह के बाद दोपहर 2 बजे से फैंसी क्रिकेट मैच तथा शाम में 6 बजे से नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. सुबह स्कूली बच्चे प्रभातफेरी निकाली जायेगी. स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जिला की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए अलग-अलग विभागों के द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे. इसमें विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी व उपलब्धियों को लोगों को बताया जायेगा.
झंडोत्तोलन के लिए निर्धारित समय
मुख्य समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम 9 बजे सुबह
समाहरणालय परिसर 9 : 35 बजे सुबह
विकास भवन 9 : 50 बजे सुबह
अनुमंडल कार्यालय 10 बजे सुबह
टाउन थाना 10: 15 बजे सुबह
पुलिस लाइन 10 :40 बजे सु बह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










