नवादा: लकड़ी दुकान में ईट हटाने के दौरान सांप ने डसा, समय पर इलाज से बची जान

Author Manoj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
सीएचसी हिसुआ.

सीएचसी हिसुआ.

नवादा के हिसुआ में लकड़ी की दुकान में काम कर रहे रविंद्र कुमार को ईंट हटाते समय सांप ने डस लिया. गनीमत रही कि वे सांप को पकड़कर अस्पताल ले गए, जहां समय पर इलाज से उनकी जान बच गई. बरसात में बरतें विशेष सावधानी.

विज्ञापन

Nawada News : हिसुआ थाना क्षेत्र के फूलबड़िया निवासी रविंद्र कुमार लकड़ी की दुकान में काम कर रहे थे. इसी दौरान ईंट हटाने के क्रम में नीचे छिपे एक सांप ने उनके हाथ में डंस लिया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

सांप को साथ लेकर पहुंचे अस्पताल

रविंद्र कुमार और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को एक डिब्बे में सुरक्षित पकड़ लिया और उसे साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिसुआ पहुंचे. इससे चिकित्सकों को सर्प की पहचान करने में भी आसानी हुई. स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने रविंद्र कुमार का तत्काल प्राथमिक उपचार किया और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी. समय पर इलाज मिलने के कारण उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.

बरसात में बरतें सावधानी : चिकित्सक

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में ईंट, लकड़ी, झाड़ियों या अन्य सामान हटाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि ऐसे स्थानों पर सांप छिपे हो सकते हैं. सर्पदंश की स्थिति में घबराने या झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना चाहिए. स्थानीय लोगों ने भी बरसात के मौसम में सतर्क रहने और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की.


विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन