अनुपस्थित छात्रों के कटेंगे नाम

Published at :20 May 2014 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित छात्रों के कटेंगे नाम

तीन नोटिस के बाद काटा जायेगा नाम नवादा : माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग पूरे प्रयास के साथ काम करना शुरू कर दिया है. पहले चरण में इंटर व उत्क्रमित स्कूलों में उपस्कर व शिक्षकों की कमी को दूर की जायेगी. आगामी शिक्षक नियोजन मेले में शेष रिक्त पद पर भी […]

विज्ञापन

तीन नोटिस के बाद काटा जायेगा नाम

नवादा : माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग पूरे प्रयास के साथ काम करना शुरू कर दिया है. पहले चरण में इंटर व उत्क्रमित स्कूलों में उपस्कर व शिक्षकों की कमी को दूर की जायेगी. आगामी शिक्षक नियोजन मेले में शेष रिक्त पद पर भी शिक्षकों के नियोजन काम पूरा कर लेने की तैयारी कर ली गयी है.

स्कूलों में क्वालिटी ऑफ एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर कई प्रयास किये गये हैं. सभी स्कूलों का क्लास रूटीन, सिलेबस व अन्य एक्टिविटी की पूरी रूप रेखा माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ कार्यालय द्वारा इकट्ठा किया गया है. साथ छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कई कदम भी उठाये गये हैं.

छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वर्टीकल वे में हाजिरी बनाने को कहा गया है, ताकि यह स्पष्ट रूप से पता चल सके कि बच्च कितने दिन स्कूल से अनुपस्थित रहा है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो बच्च स्कूल में उपस्थित नहीं हो रहा है, उसके अभिभावकों को लगातार तीन माह तक नोटिस भेजा जाये और आखिरी बार बच्चे का नाम काट दिया जाये. ध्यान रहे कि साइकिल व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक ही बच्चे का नाम कई स्कूलों में लिखा दिया जाता है.

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए इस प्रकार के कार्यो पर रोक लगाने की सख्त जरूरत है. माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ अरिंजय कुमार ने कहा कि विभाग व स्कूल इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है. इसमें सभी लोगों का सहयोग जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन