ePaper

नशे की हालत में बेटे ने पिता की पीट-पीट कर की हत्या

Updated at : 07 May 2018 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
नशे की हालत में बेटे ने पिता की पीट-पीट कर की हत्या

नवादा: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थानांतर्गत बजरा मुसहरी गांव में नशे की हालत में एक पुत्र ने बीती रात कथित तौर पर अपने पिता की पीट—पीट कर हत्या कर दी. हिसुआ थाना अध्यक्ष राजदेव साह ने आज बताया कि मृतक का नाम बालेश्वर मांझी (45) है. हत्या के कारणों के बारे में तत्काल […]

विज्ञापन

नवादा: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थानांतर्गत बजरा मुसहरी गांव में नशे की हालत में एक पुत्र ने बीती रात कथित तौर पर अपने पिता की पीट—पीट कर हत्या कर दी. हिसुआ थाना अध्यक्ष राजदेव साह ने आज बताया कि मृतक का नाम बालेश्वर मांझी (45) है. हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है.

उन्होंने बताया कि बालेश्वर मांझी की हत्या करने वाला उनका पुत्र जीतू मांझी वारदात के बाद से फरार है. राजदेव ने बताया कि जीतू कल रात नशे की हालत में था. उसने अपने पिता की हत्या करने के बाद साक्ष्य को छिपाने के इरादे से शव को गांव के आबादी वाले इलाके से दूर जमीन में गाड़ दिया. उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने बीती रात्रि घटनास्थल पहुंचकर जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा.

यह भी पढ़ें-
शादी के 17 साल बाद पति को याद आयी दहेज में नहीं मिली कार, उसके बाद…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन