सब पर भारी रहे गिरिराज

रजौली में राजवल्लभ से 978 वोट से पीछे रहे गिरिराज नवादा : नवादा संसदीय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह ने शानदार जीत हासिल की है. लोकसभा चुनाव में कुल आठ लाख 84 हजार 474 वोट पड़े थे. इनमें से तीन लाख 90 हजार 248 वोट अकेले गिरिराज सिंह के खाते में गया, जबकि दूसरे […]
रजौली में राजवल्लभ से 978 वोट से पीछे रहे गिरिराज
नवादा : नवादा संसदीय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह ने शानदार जीत हासिल की है. लोकसभा चुनाव में कुल आठ लाख 84 हजार 474 वोट पड़े थे. इनमें से तीन लाख 90 हजार 248 वोट अकेले गिरिराज सिंह के खाते में गया, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजद के राज बल्लभ प्रसाद को दो लाख 50 हजार 96 वोट पड़े.
जदयू के कौशल यादव तीसरे स्थान पर रहते हुए 1 लाख 68 हजार 217 वोट ही प्राप्त कर सके. मतगणना केंद्र से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा वार प्रत्याशियों के मिले मतों के अनुसार भाजपा के गिरिराज सिंह रजाैली विधान सभा क्षेत्र में केवल 978 वोटों से राज बल्लभ प्रसाद से पीछे रहे. बाकी सभी विधान सभा क्षेत्रों में वह गिरिराज सिंह सभी उम्मीदवारों से आगे रहे.
जनसंपर्क विभाग की भूमिका रही सराहनीय
नवादा. लोकसभा चुनाव के दौरान समाचार संकलन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. खासकर, मतगणना सेंटर पर बनाये गये मीडिया सेंटर में ब्रॉड बैंड, फैक्स, टेलीफोन, टेलीविजन आदि की व्यवस्था करके मीडिया को त्वरित समाचार संकलन में सुविधा दिलायी. डीपीआरओ परिमल कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार दिखी.
लोगों ने जनसंपर्क विभाग के कार्यो की प्रशंसा की. चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा गठित विभिन्न कोषांगों से खबरों के संकलन में विभाग ने जिले के स्थानीय मीडिया कर्मियों के साथ गजब का समन्वय दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




