मतगणना के लिए प्रशिक्षण आज से

Published at :11 May 2014 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना के लिए प्रशिक्षण आज से

नवादा : मतगणना कार्य को लेकर शनिवार की शाम समाहरणालय में डीएम ललन जी ने जिला स्तरीय बैठक की. इसमें रविवार को नगर भवन में मतगणना सहायक व मतगणना सुपर वाइजरों के प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की गयी. दो पालियों में होने वाली प्रशिक्षण में 120-120 कर्मचारी भाग लेंगे. प्रशिक्षण की पहली पाली सुबह 10 […]

विज्ञापन

नवादा : मतगणना कार्य को लेकर शनिवार की शाम समाहरणालय में डीएम ललन जी ने जिला स्तरीय बैठक की. इसमें रविवार को नगर भवन में मतगणना सहायक व मतगणना सुपर वाइजरों के प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की गयी. दो पालियों में होने वाली प्रशिक्षण में 120-120 कर्मचारी भाग लेंगे.

प्रशिक्षण की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. इसके अलावा 14 मई को माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण होगा. डीएम ने सुरक्षा को लेकर कई चक्रों में व्यवस्था करने की बात कहीं. मतगणना केंद्र के आस-पास कई ड्रॉप वोट भी बनाये जायेंगे, जिससे होकर लोग केंद्र तक पहुंचेंगे.

वाहन पार्किग के लिए अलग स्थल बनेगा. डीएम ने बैरिकेडिंग की समीक्षा की. साथ ही किस पदाधिकारी को कहां नियुक्त किया जाना है, इस पर भी चर्चा की गयी. इस दौरान बैठक में विलंब से पहुंचने वाले मध्याह्न् भोजन पदाधिकारी सुधीर कुमार पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया. बैठक में सभी छह विधान सभा के एआरओ व अन्य पदाधिकारियों के अलावा डीडीसी रामेश्वर सिंह, एडीएम महर्षि राम, सदर एसडीओ राजेश कुमार, रजौली एसडीओ अजय तिवारी आदि शामिल थे. बैठक की जानकारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन