खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत नहीं

Published at :09 May 2014 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत नहीं

नवादा : जिले के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनायी गयी योजना फेल हो गयी है. खराब चापाकलों की शिकायत व पेयजल समस्या से संबंधित शिकायत करने के लिए जिला स्तर पर बनाया गया कंट्रोल रूम व उपलब्ध कराये गये हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था भी फेल हो गयी है. पीएचइडी […]

विज्ञापन

नवादा : जिले के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनायी गयी योजना फेल हो गयी है. खराब चापाकलों की शिकायत व पेयजल समस्या से संबंधित शिकायत करने के लिए जिला स्तर पर बनाया गया कंट्रोल रूम व उपलब्ध कराये गये हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था भी फेल हो गयी है.

पीएचइडी द्वारा लगाये गये चापाकलों की मरम्मत के लिए सभी 14 प्रखंडों में मकैनिकों की टीम बनायी गयी है, जो घुम-घुम कर खराब चापाकलों को ठीक करते हैं. पीएचइडी ने खराब चापाकलों की सूचना देने के लिए आम उपभोक्ताओं के लिए हेल्प लाइन नंबर 06324-210036 जारी की है. इस नंबर पर खराब चापाकलों की सूचना देनी है, जिसे कर्मचारी शिकायत पंजी पर दर्ज कर नाम, पता व शिकायत का प्रकार आदि नोट करते हैं. बाद में शिकायत के आधार पर चापाकलों को ठीक किया जाता है, लेकिन हेल्प लाइन नंबर का प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण आम लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं हो पायी है.

यही कारण है कि 20 अप्रैल से जारी हेल्प लाइन नंबर पर सर्वाधिक शिकायत सदर प्रखंड से ही दर्ज कराये गये. सदर प्रखंड से नौ शिकायत दर्ज किये गये. चापाकलों की स्थिति को देखें, तो हर गली मुहल्ले में खराब चापाकलों की भरमार है. लेकिन, लोगों को खराब चापाकलों को ठीक करने के लिए कहां शिकायत करानी है इसकी जानकारी नहीं होने के कारण यह ठीक नहीं हो पा रहा है. विभाग ने दावा किया है कि सभी प्रखंडों में एक गाड़ी पर सभी समानों के साथ मेकैनिकों के दल की व्यवस्था की गयी है, जो घुम-घुम कर खराब चापाकलों की मरम्मत करती है.

कंट्रोल रूम के आंकड़े यह बताते हैं कि गोविंदपुर, नरहट में एक-एक रजौली, सिरदला, वारिसलीगंज, कौआकोल में दो-दो शिकायतें मिली, जबकि काशी चक से एक भी खराब चापाकल की शिकायत नहीं आयी है. यानी यह मान लिया जाये की इन सभी प्रखंडों में कोई भी सरकारी चापाकल खराब नहीं है. परंतु, यह वास्तविकता से बिल्कुल उल्टा है. आम लोग परेशान हैं, क्योंकि उनके पास विभाग के तरफ से की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी नहीं है. कंट्रोल रूम के कर्मचारी ने कहा कि कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दूरभाष नंबर 06324-210036 पर डायल कर खराब चापाकलों की सूचना दी जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन