सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराना नहीं चाहतीं महिलाएं

Published at :09 May 2014 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराना नहीं चाहतीं महिलाएं

कौआकोल : विभागीय नियमों के लंबे ताने-बाने को लेकर फिलहाल गर्भवती महिलाएं सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराना पसंद नहीं कर रही हैं. सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इसका कारण है कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान सीधे नहीं होकर बैंकों के […]

विज्ञापन

कौआकोल : विभागीय नियमों के लंबे ताने-बाने को लेकर फिलहाल गर्भवती महिलाएं सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराना पसंद नहीं कर रही हैं. सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

इसका कारण है कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान सीधे नहीं होकर बैंकों के जरिये होना. सबसे ज्यादा परेशानी उन महिलाओं को होती है, जो यहां की बेटी होती हैं. उनका वोटर आइ कार्ड नहीं रहने के चलते उनका खाता नहीं खुल पाता है. इस कारण उनको प्रसव की प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिल पाता है. अब ऐसी महिलाएं इस झंझट से बचने के लिए सरकारी अस्पतालों में न जा कर निजी क्लिनिकों को ही ज्यादा तरजीह देने लगी हैं.

इस संबंध में पीएचसी कौआकोल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद जुबैर ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं को बैंक में खाता खुलवाना आवश्यक हो गया है. सरकार की तरफ से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते पर ही भेजी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन