बिहार : शराब बनाने से इन्कार करने पर दबंगों ने दो महादलितों को पीटा, एक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिले के पनसदवा गांव में आज सुबह दबंगों ने दो महादलितों को पीटा. इसमें नीरव मांझी (50) की मौत हो गयी, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों की पिटाई दबंगों ने शराब बनाने से इन्कार करने पर की. पुलिस ने शव को […]
विज्ञापन
नवादा : बिहार के नवादा जिले के पनसदवा गांव में आज सुबह दबंगों ने दो महादलितों को पीटा. इसमें नीरव मांझी (50) की मौत हो गयी, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों की पिटाई दबंगों ने शराब बनाने से इन्कार करने पर की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तथा गंभीर रूप से घायल छोटू मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
थानाध्यक्ष ने इस मामले में उपेंद्र यादव सहित लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










