जिले में अतिक्रमण हटाने की जिम्मेवारी डीसीएलआर की

Published at :04 May 2014 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में अतिक्रमण हटाने की जिम्मेवारी डीसीएलआर की

नवादा : शहर सहित जिले भर में अतिक्रमण को लेकर डीएम ललन जी काफी सख्त दिखे. उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक में डीसीएलआर को यह जिम्मेवारी सौंपी. उन्होंने डीसीएलआर को निर्देश दिया कि सीओ व अंचल निरीक्षकों की कार्यशाला आयोजित करें, जिसमें बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के साथ-साथ भूमि व राजस्व संबंधी सभी कानूनी […]

विज्ञापन

नवादा : शहर सहित जिले भर में अतिक्रमण को लेकर डीएम ललन जी काफी सख्त दिखे. उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक में डीसीएलआर को यह जिम्मेवारी सौंपी. उन्होंने डीसीएलआर को निर्देश दिया कि सीओ व अंचल निरीक्षकों की कार्यशाला आयोजित करें, जिसमें बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के साथ-साथ भूमि व राजस्व संबंधी सभी कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाये. उन्होंने 9 मई को डीआरडीए के सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजित करने का निर्देश दिया.

बसाने की भी करें वैकल्पिक व्यवस्था

उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि व सड़कों से हर हाल में अतिक्रमण हटाया जायेगा. आवश्यकता पड़ने पर जहां जरूरी होगा, वहां के अतिक्रमणकारियों को बसाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने पर भी विचार किया गया. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में पार्किग जोन एवं नो पार्किग जोन को चिह्न्ति कर यह सुनिश्चित करें कि वाहन पार्किग जोन में ही लगे. डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों से भूमि विवादों को गंभीरता से लेने को कहा. उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बरदाश्त नहीं की जायेगी.

उन्होंने कहा कि छोटे छोटे भूमि विवाद के कारण विधि व्यवस्था की समस्या खड़ी हो जाती है. डीएम ने हल्का कर्मचारियों के तबादलों पर भी विचार करने की बात कहीं. इसके अतिरिक्त डीएम ने भूमि अभिलेखों को कंप्यूटराइजेशन में तेजी लाने को कहा. मौके पर डीडीसी रामेश्वर सिंह, डीसीएलआर नंद किशोर चौधरी, सदर एसडीओ राजेश कुमार, रजौली एसडीओ अजय तिवारी सहित सभी सीओ आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन