दलितों पर हमले के खिलाफ वाम संगठनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Updated at : 05 Jan 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
दलितों पर हमले के खिलाफ वाम संगठनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

प्रजातंत्र चौक पर हुई नुक्कड़ सभा मूर्तियों को नष्ट करने पर जतायी नाराजगी आरएसएस के सदस्यों के खिलाफ उगले आग एकजुट होकर मुकाबला करने का आह्वान नवादा : महाराष्ट्र में दलितों पर हुए हमले के खिलाफ गुरुवार को नवादा में बाम संगठनों की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नुक्कड़ सभा का […]

विज्ञापन

प्रजातंत्र चौक पर हुई नुक्कड़ सभा

मूर्तियों को नष्ट करने पर जतायी नाराजगी
आरएसएस के सदस्यों के खिलाफ उगले आग
एकजुट होकर मुकाबला करने का आह्वान
नवादा : महाराष्ट्र में दलितों पर हुए हमले के खिलाफ गुरुवार को नवादा में बाम संगठनों की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. प्रजातंत्र चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वाम नेताओं ने कहा कि एक जनवरी 2018 को जब संपूर्ण दुनिया नववर्ष के जश्न में डूबा हुआ था़ उसी दिन महाराष्ट्र में 15 दलित संगठनों की ओर से 200वां वर्ष दिवस मनाया जा रहा था. दो दिन पहले आरएसएस एवं हिंदूवादी संगठनों ने उनके पूज्य के मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ कर उसे नष्ट करने का कोशिश की जा रही थी. एक जनवरी को ही ऐसे दलितों पर हमला किया गया,
जिसमें एक दलित नौजवान मारा गया. इसका आग पूरे महाराष्ट्र में फेली हुई है. गुरुवार को वामदलों की ओर से दलितों के मनोबल को ऊंचा उठाने के लिए आरएसएस के घिनौने चरित्र के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सीपीआई-एम के जिला सचिव नरेश चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित नुक्कड़ सभा को सीपीआईएम के उमेश प्रसाद, नागरिक अधिकार संघर्ष समिति के दिनेश कुमार अकेला, प्रगतिशील लेखक संघ के शंभू विश्वकर्मा, शहरी मजदूर संघ के दिनेश सिंह, भत्तु साव, मुकेश कुमार, कॉमरेड भीमलाल आदि ने संबोधित किया. दिनेश कुमार अकेला ने संबोधित करते हुए कहा कि मनुवादी संगठनों के खिलाफ एकजुट होकर इसका मुकाबला किया जाना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन