टैंकर की चपेट में आने से राहगीर के टूटे दोनों पैर

पकरीबरावां : पकरीबरावां-वारिसलीगंज मोड़ पर बुधवार को तेल टैंकर की चपेट में आने से दोस्तली बिगहा के मोहम्मद निजाम के पुत्र मोहम्मद सज्जाद जख्मी हो गये. वह सड़क पार कर रहे थे. उनके दोनों पैर टूट गये हैं. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए […]
पकरीबरावां : पकरीबरावां-वारिसलीगंज मोड़ पर बुधवार को तेल टैंकर की चपेट में आने से दोस्तली बिगहा के मोहम्मद निजाम के पुत्र मोहम्मद सज्जाद जख्मी हो गये. वह सड़क पार कर रहे थे. उनके दोनों पैर टूट गये हैं. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया.घटना के बाद तेल टैंकर के चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर वाहन को जब्त कर लिया.
लोगों का मानना है कि सड़क के दोनों किनारे पर पुलिस की लापरवाही से अवैध रूप से ठेला एवं सब्जी दुकान लगे होते हैं. इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है .जाम के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानियां होती है. इसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




