बदले की भावना त्यागें : मार्टिन आज मनेगा यीशु का जन्मदिन

Updated at : 25 Dec 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
बदले की भावना त्यागें : मार्टिन आज मनेगा यीशु का जन्मदिन

नवादा : यीशु मसीह के जन्मदिन को लेकर पूरे जिले के ईसाई समुदायों में हर्ष और उल्लास का माहौल है. जिले के प्राचीन चर्च रोह, गुलनी सहित जिला मुख्यालय के कैथोलिक चर्च में बड़ा दिन क्रिसमस को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है. बड़ा दिन मनाने को लेकर ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्म के […]

विज्ञापन

नवादा : यीशु मसीह के जन्मदिन को लेकर पूरे जिले के ईसाई समुदायों में हर्ष और उल्लास का माहौल है. जिले के प्राचीन चर्च रोह, गुलनी सहित जिला मुख्यालय के कैथोलिक चर्च में बड़ा दिन क्रिसमस को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है. बड़ा दिन मनाने को लेकर ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्म के लोग भी उत्साहित नजर आ रहे हैं. खास कर बच्चों में खासा उत्साह है़

नगर के पार-नवादा स्थित कैथोलिक चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया है. प्रभु यीशु व उनकी माता मरियम की मूर्ति को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. ईसा मसीह के जन्म स्थान गोशाला को भी भव्य रूप दिया गया है. गोशाला बनाने में लोग करीब 10 दिनों से लगे थे़ रविवार को इसे अंतिम रूप दिया गया है. पार-नवादा कैथोलिक गिरजाघर के फादर मार्टिन आनंद ने बताया कि रविवार की मध्य रात्रि से जन्मदिन मनाने का कार्य शुरू होगा. उन्होंने कहा कि बदले की भावना त्याग कर दुश्मनों से भी प्यार करें. बताया कि रात्रि 12 बजे के बाद केक काट कर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जायेगा.

उसके बाद कैरोल सिंगिंग द्वारा यीशु मसीह की शांति व अमन के संदेश को बताया जायेगा. उन्होंने बताया कि रविवार 24 दिसंबर की शाम चर्च में विशेष प्रार्थना कार्यक्रम किया गया है. इस दौरान गिरजाघर में काफी संख्या मंे ईसाई समाज व अन्य समाज के लोग मौजूद थे. यहां बता दें कि बड़ा दिन क्रिसमस दिवस को लेकर 15 दिन पूर्व से ही तरह-तरह के कार्यक्रम गिरजाघर में आयोजित किये जा रहे थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन