दहेज नहीं लेने पर होगा सम्मान

Updated at : 23 Dec 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज नहीं लेने पर होगा सम्मान

नवादा : जिला, प्रखंड व पंचायतस्तर पर बाल विवाह व दहेज उन्मूलन से संबंधित टास्क फोर्स की नियमित बैठक की जाये. ये बातें मगध प्रमंडल के आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलता रहना चाहिए. जागरूकता कार्यक्रम की गतिविधियों का कलेंडर बना कर नियमित […]

विज्ञापन

नवादा : जिला, प्रखंड व पंचायतस्तर पर बाल विवाह व दहेज उन्मूलन से संबंधित टास्क फोर्स की नियमित बैठक की जाये. ये बातें मगध प्रमंडल के आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलता रहना चाहिए.

जागरूकता कार्यक्रम की गतिविधियों का कलेंडर बना कर नियमित रूप से लोगों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करें.जिले के मौलवी व पंडितों के साथ भी नियमित रूप से बैठक कर उनका सहयोग प्राप्त करें. जिले में दहेज नहीं लेनेवाले युवा-युवतियों को सम्मानित करें. उन्होंने वैसे मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है, जहां सामूहिक शादी विवाह का आयोजन होता है. जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाल विवाह का एक मामला प्रकाश में आते ही उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है.

एमवीआई द्वारा जब्त 29 गाड़ियों की शीघ्र होगी नीलामी
सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल व पक्की गली नली योजना की समीक्षा के क्रम में आयुक्त ने निर्देश दिया कि इसे हर हाल में सुनिश्चित करें कि योजना में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो. समीक्षा के क्रम में डीएम ने बताया कि कुल 2527 वार्डों में 515 वार्ड में वार्ड प्रबंधन व क्रियान्वयन समिति का गठन कर लिया गया है. इसमें 514 वार्डों में बैंक खाता भी खोला जा चुका है. उन्होंने बताया कि 182 वार्ड में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है. इसमें 12 वार्ड में कार्य पूर्ण हो चुका है.
उन्होंने बताया कि मार्च 2018 तक 50 वार्ड में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है.शौचालय निर्माण घर का सम्मान निश्चय योजना अंतर्गत जिले में 65118 शौचालय का निर्माण हो चुका है. जिले के 38 पंचायतों के 713 वार्ड ओडीएफ घोषित हो चुके हैं. आयुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी ओडीएफ वार्डों में अनिवार्य रूप से निगरानी दल का गठन किया जाये. उन्होंने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण के साथ-साथ शौचालय का उपयोग हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित कराएं़
आर्थिक हल युवाओं का बल निश्चय योजना की समीक्षा के दौरान में यह पाया गया कि अब तक बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कुल 441 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये गये हैं. इसमें 305 आवेदनों का डीआरसीसी द्वारा शिक्षा ऋण के लिए भेजा गया है. मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना अंतर्गत 4846 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये गये हैं.
कौशल विकास योजना के तहत 7347 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं. नशामुक्ति एवं शराबबंदी की समीक्षा के दौरान में आयुक्त ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत जब्त शराब को हर हाल में नष्ट करें. जब्त की गयीं गाड़ियों का पुनर्मूल्यांकन करवा कर अविलंब नीलामी की प्रक्रिया शुरू करें. उन्होंने जीविका व साक्षरता को निर्देश दिया कि
नशामुक्ति के पक्ष में लगातार जागरूकता अभियान चलाते रहें. दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों एवं दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अवैध शराब के परिवहन एवं डिलिवरी पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसमें एक क्षण के लिए भी शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके अतिरिक्त हर घर बिजली, प्रधानमंत्री सड़क योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की भी समीक्षा कर आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. बैठक में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार,अपर समाहर्ता अजय कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त एसएम कैसर सुल्तान, डीटीओ ब्रजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली शंभु शरण पांडेय, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन