स्नातक पार्ट-टू की परीक्षा शुरू

नवादा : जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर लगभग 20 हजार स्नातक पार्ट-टू के परीक्षार्थियों के लिए शनिवार से परीक्षा शुरू हो गयी. शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई पार्ट-टू की परीक्षा में पहले दिन जम कर कदाचार हुआ. जिले के श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज, सीता राम साहु कॉलेज, आरएमडब्ल्यू कॉलेज, सेठ सागर मल इवनिंग कॉलेज, […]
नवादा : जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर लगभग 20 हजार स्नातक पार्ट-टू के परीक्षार्थियों के लिए शनिवार से परीक्षा शुरू हो गयी. शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई पार्ट-टू की परीक्षा में पहले दिन जम कर कदाचार हुआ. जिले के श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज, सीता राम साहु कॉलेज, आरएमडब्ल्यू कॉलेज, सेठ सागर मल इवनिंग कॉलेज, गंगा रानी सिन्हा कॉलेज, रामलखन सिंह यादव कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में सफल संचालन को लेकर केंद्राधीक्षक सहित वीक्षक व अन्य शिक्षकेतर कर्मचारी जुटे हुए हैं.
सबसे अधिक 48 सौ परीक्षार्थियों का सेंटर श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज में बनाया गया है, जबकि सबसे कम 17 सौ परीक्षार्थियों का सेंटर राजेंद्र मेमोरियल महिला कॉलेज में बनाया गया है. सभी परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं का केंद्र बनाया गया है. इसके कारण बरामदे में परीक्षा संचालित कराना मजबूरी बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




