अब अपडेट होगी स्कूलों की कैशबुक

नवादा : सरकारी स्कूलों में वित्तीय प्रबंधन को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक राहुल कुमार सिंह के निर्देश के बाद स्कूलों में आय-व्यय को अपडेट रखने का प्रयास तेज हो गया है. जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लक्ष्य के रूप में सभी स्कूलों के वित्तीय व्यवस्था […]
नवादा : सरकारी स्कूलों में वित्तीय प्रबंधन को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक राहुल कुमार सिंह के निर्देश के बाद स्कूलों में आय-व्यय को अपडेट रखने का प्रयास तेज हो गया है. जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लक्ष्य के रूप में सभी स्कूलों के वित्तीय व्यवस्था को अपडेट करने का निर्णय लिया है.
विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा किये गये खर्च को कैश बुक के माध्यम से प्रोपर वे में लिखा जायेगा. इसके लिए प्रखंड स्तर पर लेखा पदाधिकारी के साथ ही कार्यरत एक्सपर्ट टीचरों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ बालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि इसे एक अभियान के रूप में लिया गया है. बताया जाता है कि निदेशक श्री सिंह ने यह सुझाव दिया है कि सभी स्कूलों द्वारा कैश बुक संधारण प्रतिवर्ष कराया जाये, ताकि किसी प्रकार की वित्तीय समस्या का सामना नहीं करना पड़े.
कैश बुक अपडेशन करने के लिए एक्सपर्ट शिक्षकों व प्रखंड लेखा पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि सभी प्रखंडों के स्कूलों का कैश बुक तय समय में अपडेट किया जा सके. विभाग राज्य अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के लिए प्रयासरत दिख रहा है. गौरतलब है कि जिले के सैकड़ों स्कूलों में विद्यालय शिक्षा समिति (वीएसएस) द्वारा खर्च किये गये राशि का कैश बुक नहीं बन पाता है. इसके कारण उपयोगिता जमा करने में भी देर होती है. शिक्षा विभाग वित्तीय वर्ष 2014-15 में कैश बुक संधारण का काम मिशन के रूप में पूरा करने का लक्ष्य लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




