कामगार मजदूरों का जल्द कराया जाये पंजीयन : श्रम मंत्री

Updated at : 08 Dec 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
कामगार मजदूरों का जल्द कराया जाये पंजीयन : श्रम मंत्री

श्रम मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता कर दी मंत्रालय के काम की जानकारी नवादा नगर. राज्य में कामगार मजदूरों को निबंधित करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है ़ ये बातें श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहीं. परिसदन पहुंचे राज्य के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सबसे पहले भाजपा […]

विज्ञापन

श्रम मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता कर दी मंत्रालय के काम की जानकारी

नवादा नगर. राज्य में कामगार मजदूरों को निबंधित करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है ़ ये बातें श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहीं. परिसदन पहुंचे राज्य के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सबसे पहले भाजपा के नेताओं ने जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार की अध्यक्षता में स्वागत किया. परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में श्रम मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बाल श्रम को रोकने संबंधी आदेश जारी किये जा रहे हैं. इसके तहत विभागीय अधिकारियों को अभियान चला कर बाल श्रम रोकना है. उन्होंने कहा कि माइक से प्रचार कर लोगों को बालश्रम रोकने के लिए जागरूक करेंगे, इसके बाद भी बदलाव नहीं आया, तो अभियान चलाया जायेगा. अपने निजी कार्यक्रम के दौरान नवादा पहुंचे श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और निबंधित करने के लिए भी सरकार के द्वारा कई कारगर कदम उठाये जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजनाओं में युवाओं को कुशल बनाने के लिए भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि प्रदेश से कमाई करने के लिए दूसरे राज्यों में जानेवाले लोगों पर कोई रोक नहीं है.

बिहार से प्रशिक्षित होकर लोग दूसरे राज्यों में अपना हुनर प्रदर्शित कर धनोपार्जन कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में ही यामाहा कंपनी से टाइअप कर कई युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया. उन्होंने बताया कि जल्द ही जिओ कंपनी से भी टाइअप कर लोगों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष शशि भूषण कुमार बबलू, वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिन्हा, रालोसपा जिला अधयक्ष इंद्रदेव कुशवाहा, नवीन केसरी , रंजीत यादव , अरविंद गुप्ता, मनीष गोविंद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन