ग्रामीणों ने ग्रामीण डॉक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated at : 07 Dec 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

मुरली गांव के ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत सिरदला : बुधवार को सिरदला थाना क्षेत्र के मुरली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में ही क्लिनिक चला रहे ग्रामीण चिकित्सक महेश चौधरी के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीण सत्येंद्र विश्वकर्मा, हरिलाल चौधरी, धर्मेंद्र यादव, अजय कुमार, […]
विज्ञापन
मुरली गांव के ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
सिरदला : बुधवार को सिरदला थाना क्षेत्र के मुरली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में ही क्लिनिक चला रहे ग्रामीण चिकित्सक महेश चौधरी के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीण सत्येंद्र विश्वकर्मा, हरिलाल चौधरी, धर्मेंद्र यादव, अजय कुमार, संजय कुमार, चंद्रिका चौधरी, मोहम्मद अली, मोहम्मद अहमद, रहमान मियां,विकास कुमार,शांति देवी, बसंती देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आवेदन सौंपते हुए बताया कि मेसकौर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव के डॉ महेश चौधरी मुरली गांव में क्लिनिक खोले हुए हैं
.
वह मुरली में रह कर कर जाति उन्माद, सामुदायिक उन्माद व गंदी हरकतें, गाली गलौज, जातीय रंग फैलाने में लिप्त रहते हैं. ग्रामीण चिकित्सक की हरकतों से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है़ लोगों ने क्लिनिक को बंद करवाने की मांग की है. इधर, थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




