पीड़ितों को दी आर्थिक मदद
Updated at : 07 Dec 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

डायरिया व दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को दिया लाभ कौआकोल : प्रगति फाउंडेशन के सचिव कामरान ने बुधवार को कौआकोल प्रखंड के इटपकवा गांव व महादलित टोले का दौरा कर डायरिया व सड़क दुर्घटना के शिकार हुए मृतकों के परिजनों से मिल कर सांत्वना प्रदान की. इस दौरान उन्होंने डायरिया के शिकार हुए दखिया […]
विज्ञापन
डायरिया व दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को दिया लाभ
कौआकोल : प्रगति फाउंडेशन के सचिव कामरान ने बुधवार को कौआकोल प्रखंड के इटपकवा गांव व महादलित टोले का दौरा कर डायरिया व सड़क दुर्घटना के शिकार हुए मृतकों के परिजनों से मिल कर सांत्वना प्रदान की. इस दौरान उन्होंने डायरिया के शिकार हुए दखिया देवी, सचिन कुमार, रेखा कुमारी व दिलीप साव की मौत पर शोक जताते हुए उनके परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की. जबकि सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हुए उमेश यादव के परिवार को भी 10 हजार रुपये नगद राशि देकर आर्थिक मदद की़ महादलित टोले में उन्होंने बिस्कुट,फल,ग्लूकोज,ओआरएस पाउडर आदि का वितरण किया.
इस अवसर पर शोकसभा का आयोजन कर लोगों ने एक मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी़ उन्होंने मृतक के परिजनों से मिल कर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह हमेशा साथ हैं. इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर गांव में सफाई अभियान चला कर पानी की निकासी करने के लिए नाली निर्माण करवाने की भी बात कही. मौके पर अफसर नवाब उर्फ छोटा लालू, नीतीश राज, योगेंद्र रविदास, श्रवण चौरसिया, राजीव रंजन उर्फ लाला, संजय पुजारी, कारु यादव, महेश कुमार वर्मा, गांधी यादव, कुंदन राय, उमाशंकर कुशवाहा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




