चोरी का पिकअप वैन जब्त

सिसवां मोड़ पर पुलिस ने की कार्रवाई हिसुआ. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बिहारशरीफ से चोरी कर ले जा रहे पिकअप वैन को कब्जे में ले लिया. हिसुआ-नवादा पथ के सिसवां मोड़ के समीप वैन को जब्त किया गया. पुलिस को देखते ही ड्राइवर और एक अन्य युवक वाहन छोड़ कर भाग गये. एसआई […]
सिसवां मोड़ पर पुलिस ने की कार्रवाई
हिसुआ. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बिहारशरीफ से चोरी कर ले जा रहे पिकअप वैन को कब्जे में ले लिया. हिसुआ-नवादा पथ के सिसवां मोड़ के समीप वैन को जब्त किया गया. पुलिस को देखते ही ड्राइवर और एक अन्य युवक वाहन छोड़ कर भाग गये. एसआई अवधेश कुमार पांडेय और सैप के जवानों ने वाहन को जब्त कर लिया. एसआई रंजन कुमार ने बताया कि चोर बिहार के सोहसराय से वाहन चोरी कर भाग रहे थे. वाहन मालिक ने रात को ही चोरी की सूचना पुलिस को दी थी. वाहन का नंबर बीआर 01जीएफ 5895 है.
वाहन की हालत देखते ही गश्ती पुलिस को शक हुआ. रोकते-रोकते ड्राइवर और एक सवार भाग निकला. इस मामले में बुधवार को मामला दर्ज किया गया है. वाहन में काटा हुआ था. वाहन का कब्जा, लॉक, गेट आदि टूटे हुए थे़ वाहन मालिक हिसुआ पहुंच कर गाड़ी की पहचान की. इन दिनों जिला समेत आस-पास के क्षेत्रों में वाहन, वाहनों की बैटरी आदि की चोरी की घटनाएं हो रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




