खुद के बुने जाम के जाल में बिताते हैं दिन से रात

Updated at : 05 Dec 2017 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
खुद के बुने जाम के जाल में  बिताते हैं दिन से रात

नवादा : नवादा शहर में इन दिनों लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है़ इसका कारण सिर्फ यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं देना है़ इसका परिणाम है कि पूरा शहर जाम के मकड़जाल में उलझ गया है़ सुबह से रात तक शहर के प्रमुख मार्गों पर आये दिन जाम लगना नियति बन गयी […]

विज्ञापन

नवादा : नवादा शहर में इन दिनों लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है़ इसका कारण सिर्फ यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं देना है़ इसका परिणाम है कि पूरा शहर जाम के मकड़जाल में उलझ गया है़ सुबह से रात तक शहर के प्रमुख मार्गों पर आये दिन जाम लगना नियति बन गयी है. खास तौर से प्रजातंत्र चौक जहां से मेन रोड, विजय बाजार, प्रसाद बिगहा, अस्पताल रोड तथा पार नवादा जाने का केंद्र बिंदु है़ यहीं से जाम का नजारा शुरू हो जाता है़

प्रशासनिक स्तर पर इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई नियम बनाये गये हैं, परंतु उनके हर प्रयास पर लोगों ने पानी फेर दिया है. इसमें जागरूकता का घोर अभाव है. लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों की परेशानी पर ध्यान नहीं देते़ इसके चलते समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. लोगों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर सामान निकाल कर सड़क का अतिक्रमण कर लिया जाना, बाइक का ओवरटेक, ई-

रिक्शाचालकों की लापरवाही व रेलवे गुमटी पर ऊपरी पुल नहीं रहने के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है़ हालांकि प्रशासन द्वारा कई बार कार्रवाई की गयी, बावजूद वैसे लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है. अधिकारियों की पहल पर आमलोगों की सहमति जरूरी है़ लोगों को उसमें सहयोग करना होगा़ लेकिन, ऐसा नहीं किया जा रहा है, बल्कि जाम में फंसने के बाद लोग प्रशासन व मीडिया को ही कोसते हैं. जबकि इसका जिम्मेदार लोग स्वयं होते हैं.

शहर की सड़कों पर यातायात नियमों के उल्लंघन से ही लोग जाम का शिकार हो रहे हैं. मेन रोड जाने के लिए लोहे का डिवाइडर भी लगा हुआ है़ बावजूद लोग उस डिवाइडर की परवाह किये बगैर आसानी से ट्रैफिक पुलिस को चकमा देकर निकल जाते हैं. कहा जाता है कि यातायात नियम आमलोगों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाया गया है. परंतु, लोग अपनी आदतों से मजबूर हैं. फलतः अपने ही बुने जाम की समस्या में लोग फंसने के आदि हो चुके हैं. शहर की समस्या को देखते हुए शहर के लोगाें के लिए वन-वे की व्यवस्था की गयी थी़ बावजूद लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं.

सुगम यातायात के लिए शहर में बनाये गये नियम
प्रजातंत्र चौक से मेन रोड जाने पर रोक
विजय बाजार से प्रजातंत्र चाैक आने पर रोक
इंदिरा चौक से पोस्टमार्टम रोड जाने पर रोक
प्रसाद बिगहा से साहेब कोठी मंदिर के रास्ते एसडीओ कार्यालय पुराने कचहरी रोड तक जाने पर रोक
प्रसाद बिगहा से स्टेडियम रोड जाने पर रोक
लाल चौक से सोनारपट्टी रोड जाने पर रोक
कलाली मोड़ से वी-मार्ट वाले रोड में आने पर रोक
नया पुल के रास्ते से आनेवाले वाहनों को कलाली मोड़ के रास्ते लाल चौक की तरफ जाने की व्यवस्था
शहर में अतिक्रमण व यातायात के नियमों को पालन करने में आमलोगों का सहयोग नहीं मिलने के कारण ही सड़कों पर जाम की समस्याएं उत्पन्न हो रही है. लोगों को जागरूक होने के बाद ही इस समस्या से निदान मिल सकता है. इसके अलावा सड़कों के किनारे बैरिकेडिंगा तथा सड़कों के बीचों-बीच डिवाइडर होना चाहिए.
शहर के बीच से नवादा-जमुई पथ के रास्ते से गुजरने के लिए रेलवे गुमटी के ऊपर ऊपरी पुल बनाने की जरूरत है. प्रशासन द्वारा बनाये गये नियमों की लोग परवाह नहीं करते़ लोगों को सहयोग करना चाहिए.
नीतीश्वर चौधरी, यातायात इंस्पेक्टर,नवादा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन