ठंड या शराब, कैसे हुई रामबालक की मौत
Updated at : 23 Nov 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

शव जला कर लौटने के दौरान गयी जान रजौली : जोगियामारण पंचायत अंतर्गत भगवानपुर गांव में मंगलवार की देर रात रामबालक यादव की मौत हो गयी़ इस मामले में गांववालों का कहना है कि वह गांव के ही एक वृद्ध का शव जलाने श्मशान घाट गये थे़ इसी दौरान उन्हें ठंड का असर हो गया़ […]
विज्ञापन
शव जला कर लौटने के दौरान गयी जान
रजौली : जोगियामारण पंचायत अंतर्गत भगवानपुर गांव में मंगलवार की देर रात रामबालक यादव की मौत हो गयी़ इस मामले में गांववालों का कहना है कि वह गांव के ही एक वृद्ध का शव जलाने श्मशान घाट गये थे़ इसी दौरान उन्हें ठंड का असर हो गया़ इसके बाद उनकी जान चली गयी़ घाट से लौटने के दौरान वह व उनके साथ रहे लोगों ने खुशहाली भीता गांव में शराब भी पी थी़
नशे में आ जाने के कारण रामबालक पास के सड़क किनारे ही सो गये़ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से इस मामले में पूछताछ की़ पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था़ पुलिस का कहना है कि रामबालक की मौत ठंड से हुई है कि शराब से, इसकी जांच की जायेगी़ ज्ञात हो कि शराबबंदी के बाद भी क्षेत्र में शराब की सैंकड़ों भट्ठियां सुलग रही हैं. बावजूद पुलिस कुछ नहीं करती़ इस संबंध में एसडीपीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि रजौली थानाध्यक्ष को सभी बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




