सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ ने सौंपा ज्ञापन

नवादा : कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री को सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश मंत्री राजकमल नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. मालूम हो कि सांख्यिकी स्वयंसेवकों का पैनल मुख्यमंत्री द्वारा निरस्त कर दिया गया था. परंतु, न्यायालय द्वारा सरकार को आदेश दिया गया है कि चाहें, तो इनको […]
नवादा : कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री को सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश मंत्री राजकमल नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. मालूम हो कि सांख्यिकी स्वयंसेवकों का पैनल मुख्यमंत्री द्वारा निरस्त कर दिया गया था. परंतु, न्यायालय द्वारा सरकार को आदेश दिया गया है कि चाहें, तो इनको अपने कार्य पर वापस बुला सकते हैं. बावजूद अब भी इनके द्वारा किये कार्यों को शिक्षक, सेविका व किसान सलाहकार, बाढ़ व विकास मित्रों से कराया जा रहा है.
स्वयंसेवकों ने न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा कि सरकार उनके अधिकारों का हनन कर रही है. मौके पर संजीव कुमार, श्रवण कुमार, संजय शर्मा, पंकज केसरी, रामाश्रय सिंह, विजेंद्र कुमार,रंजीत कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, योगेंद्र पंडित, मनीष कुमार, राज कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




