शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Updated at : 10 Nov 2017 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ पांच गिरफ्तार

दिरामोबारा स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास मिली सफलता रोह : बुधवार की देर शाम दिरामोबारा के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास से पुलिस ने आठ लीटर महुआ शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें दिरामोबारा गांव के गिरिधारी राजवंशी, कारू राजवंशी व मरुई के राजाबिगहा के सुबोध कुमार, कन्हैया […]

विज्ञापन
दिरामोबारा स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास मिली सफलता
रोह : बुधवार की देर शाम दिरामोबारा के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास से पुलिस ने आठ लीटर महुआ शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें दिरामोबारा गांव के गिरिधारी राजवंशी, कारू राजवंशी व मरुई के राजाबिगहा के सुबोध कुमार, कन्हैया कुमार, राजीव कुमार हैं.
धंधेबाजों की बाइक संख्या बीआर 27 बी-3816 को जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना थी कि शराब लेकर पांच धंधेबाज जा रहे हैं.
इसके बाद एसआइ सुदामा पासवान दल-बल के साथ पहुंचे और तीन बाइकसवारों के पास से सफेद रंग के गैलन में पांच लीटर शराब बरामद की. दो लोगों के पास से तीन लीटर शराब मिले. पांचों को दिरमोबारा गांव के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया. पांचों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन