एशियन मेंस क्लब लीग में खेलेंगे नवादा के नीरज
Updated at : 10 Nov 2017 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

क्लब इंडिया की ओर से हैंडबॉल टीम का हिस्सा बने नीरज नवादा नगर : हैदराबाद में 20 से 30 नवंबर तक आयोजित 20वीं एशियन मेंस क्लब लीग हैंडबॉल चैंपियनशिप 2017 के आयोजन में नवादा का नीरज उर्फ लक्की का चयन किया गया है. एशिया के सभी देशों के साथ ही क्लब इंडिया इसमें भाग ले […]
विज्ञापन
क्लब इंडिया की ओर से हैंडबॉल टीम का हिस्सा बने नीरज
नवादा नगर : हैदराबाद में 20 से 30 नवंबर तक आयोजित 20वीं एशियन मेंस क्लब लीग हैंडबॉल चैंपियनशिप 2017 के आयोजन में नवादा का नीरज उर्फ लक्की का चयन किया गया है. एशिया के सभी देशों के साथ ही क्लब इंडिया इसमें भाग ले रहा है. क्रिकेट आइपीएल की तरह हैंडबॉल की यह एशिया स्तर की प्रतियोगिता करायी जा रही है. लक्की इससे पहले थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट में भारतीय टीम में शामिल होकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था.
एशियन मेंस क्लब लीग हैंडबॉल चैंपियनशिप में अपनी टीम के बेहतर खिलाड़ी के रूप में नीरज उर्फ लक्की का चुना गया है. प्रतियोगिता में नगद इनाम व खिलाड़ियों को खरीदने के लिए राशि दी गयी है. कार्यक्रम में राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच सह अंपायर संतोष कुमार वर्मा ,एनआइएस कोच संजीव कुमार, सोनू कुमार एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी श्याम सुंदर आदि लोगों ने लक्की को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




