निष्पक्ष तरीके से होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी
Updated at : 04 Oct 2017 11:32 AM (IST)
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान गड़बड़ी करनेवालों को किया जा रहा चिह्नित प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा को किया बंद सोशल मीडिया में अफवाह फैलानेवाले को किया जा रहा चिह्नित नवादा नगर : दुर्गा पूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी थी. इसे पुरा करने के बाद दोषियों पर कार्रवाई […]
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान गड़बड़ी करनेवालों को किया जा रहा चिह्नित
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा को किया बंद
सोशल मीडिया में अफवाह फैलानेवाले को किया जा रहा चिह्नित
नवादा नगर : दुर्गा पूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी थी. इसे पुरा करने के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने का काम शुरू कर दिया गया है.
उक्त बातें डीएम कौशल कुमार ने पत्रकारों के बातचीत करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष तरीके से दोषियों पर कार्रवाई किया जायेगा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान गड़बड़ी करनेवालों की पहचान की गयी है. इन पर कानूनी रूप से कार्रवाई पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही है. जल्द ही प्राथमिकी व उसके दोषियों के खिलाफ हुई कार्रवाई को भी सार्वजनिक किया जायेगा. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा को बंद कराया है.
नेट पर अफवाह फैलानेवालों की पहचान हो रही है. साइबर अपराध के तहत इनलोगों पर भी कार्रवाई की योजना प्रशासन ने कर ली है. गलत या भ्रामक पोस्ट करनेवालों पर साइबर कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई होगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




