हत्या के 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी!
Updated at : 03 Oct 2017 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव में रविवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर एक युवक को गोलियों से भून कर उसी हत्या कर दी गयी थी़ लेकिन, घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले का एफआईआर दर्ज नहीं किया है़ मृतक युवक इंदर चौहान का पुत्र […]
विज्ञापन
नवादा : नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव में रविवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर एक युवक को गोलियों से भून कर उसी हत्या कर दी गयी थी़ लेकिन, घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले का एफआईआर दर्ज नहीं किया है़ मृतक युवक इंदर चौहान का पुत्र सुलेटन चौहान है.
इस घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब सुलेटन चौहान गांव में हनुमान जी के मंदिर के पास खड़ा था़ घात लगाये उसके सहोदर चाचा जालिम चौहान और महेंद्र चौहान ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसे छलनी कर दिया था. बताया जाता है कि इसके पूर्व भी उसके पिता को भूमि विवाद में ही चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया था. उन दिनों भी पुलिस ने कार्रवाई करने में कोताही बरती थी. मृतक के परिजन बताते हैं कि यह विवाद पिछले पांच वर्षों से चल रहा है.
फिलवक्त पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है़ इसलिए, एफआईआर नहीं किया जा सका है. लेकिन, घटना को अंजाम देनेवालों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




