जिले में बनेंगे 24 बड़े पुल

Updated at : 27 Sep 2017 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में बनेंगे 24 बड़े पुल

सांसद ने संबंधित विभाग के मंत्री से की बात, जल्द स्वीकृति के आसार नवादा : दशहरा के अवसर पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने जिले वासियों को सौगात दी है. श्री सिंह ने बताया कि जिले में 24 बड़े पुलों का निर्माण कराया जायेगा. इन पुलों के बनने से प्रधानमंत्री सड़क योजना के […]

विज्ञापन
सांसद ने संबंधित विभाग के मंत्री से की बात, जल्द स्वीकृति के आसार
नवादा : दशहरा के अवसर पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने जिले वासियों को सौगात दी है. श्री सिंह ने बताया कि जिले में 24 बड़े पुलों का निर्माण कराया जायेगा. इन पुलों के बनने से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़कों को एक-दूसरे से जोड़ा जा सकेगा. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के विभागीय मंत्री से इस संबंध में मिल कर अनुरोध किया गया था.
उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी स्वीकृति का आश्वासन दिया है. मंत्री ने इससे संबंधित पत्र शीघ्र ही राज्य सरकार के माध्यम से संबंधित विभागों को भेजने की बात कही है .बताया जाता है कि इन 24 पुलों के बनने के बाद जिले में सड़क परिवहन की सुविधा और भी सुलभ हो जायेगी. यह जिले वासियों के लिए दशहरे का तोहफा जैसा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन