चार चरणों में होगी सुरक्षा व्यवस्था

Published at :09 Apr 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
चार चरणों में होगी सुरक्षा व्यवस्था

नवादा : लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. ये बातें डीएम ललन जी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने बताया कि नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 13 प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

नवादा : लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. ये बातें डीएम ललन जी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने बताया कि नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 13 प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. डीआरडीए सभागार में डीएम ने कहा कि हिसुआ, नवादा, वारिसलीगंज व बरबीघा में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा.

संवैधानिक छुट्टी

मतदान के दिन 10 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा धारा 151 के तहत सभी कार्यालयों में संवैधानिक छुट्टी की घोषणा की गयी है. वोट का इस्तेमाल सभी कर सके इसके लिए बाजार को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है.

पूर्णत: शराब बंदी

चुनाव की सामग्री से जाने से लेकर मतदान सामग्री जमा करने तक पूर्णत: शराब बंदी की घोषणा की गयी है. इस अवधी में शराब की बिक्री व वितरण पर पाबंदी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन