जागरूकता के लिए निकाली प्रभातफेरी

Published at :27 Mar 2014 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
जागरूकता के लिए निकाली प्रभातफेरी

नारदीगंज : प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. अगामी 10 अप्रैल को पहले मतदान करो, फिर घर का कामकाज करो का नारा बुलंद किया. प्रभातफेरी का नेतृत्व विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य ने किया. जागरूकता के लिए बैठक नारदीगंज. बीआरसी में बुधवार को मतदाता जागरूकता […]

विज्ञापन

नारदीगंज : प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. अगामी 10 अप्रैल को पहले मतदान करो, फिर घर का कामकाज करो का नारा बुलंद किया. प्रभातफेरी का नेतृत्व विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य ने किया.

जागरूकता के लिए बैठक

नारदीगंज. बीआरसी में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीइओ अवध कुमार तिवारी ने की. बैठक में साक्षर भारत के प्रेरक, टोला-सेवक के अलावा नवसाक्षर महिलाओं को आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें. मौके पर कार्यक्रम समन्वयक नीतू कुमारी, लेखा समन्वयक रविशंकर, प्रेरक गौरव कुमार, श्रवण कुमार, केआरपी रामचंद्र प्रसाद, रीना कुमारी, अशोक कुमार, रेखा कुमारी आदि नवसाक्षर महिलाएं मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन