‘वोट ही बदलेगा भविष्य’

नवादा : वोट का अधिकार सभी को समान रूप से मिला है. आपके वोट से ही देश का भविष्य बनेगा. ये बातें डीएम ललन जी ने प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में आयोजित बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहीं. स्थापना दिवस कार्यक्रम को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम में लोगों को मतदान […]
नवादा : वोट का अधिकार सभी को समान रूप से मिला है. आपके वोट से ही देश का भविष्य बनेगा. ये बातें डीएम ललन जी ने प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में आयोजित बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहीं. स्थापना दिवस कार्यक्रम को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम में लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया व बच्चों से उनके अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की गयी. इस दौरान कला प्रेमी श्रवण कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में स्कूल की बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया.
छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने अतिथियों सहित उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सैय्यद एहतेशाम हुसैन, डीपीआरओ परमिल कुमार, डीपीओ बालेश्वर प्रसाद यादव, अरिंजय कुमार सहित स्कूल शिक्षक एवं सैकड़ों छात्रएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




