नवादा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर लहरिया लूटा ए राजा... पर नाचे शिक्षक और छात्र, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2022 7:43 PM
स्वतंत्रता दिवस पर झंडात्तोलन के कार्यक्रम में भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो मेसकौर प्रखंड के बैजनाथपुर मध्य विद्यालय का है. यहां लहरिया लूटा ए राजा... पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, रसोईया और बच्चे डांस करते दिखे.
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के नाम पर बिहार के नवादा से एक गंदा मजाक करने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्चों के साथ शिक्षक, शिक्षिकाएं और रसोईया भोजपुरी गाना लहरिया लूटा ए राजा पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में डांस करते हुए दिखे. ये वीडियो मंगलवार की शाम अचानक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि वीडियो मेसकौर प्रखंड के बैजनाथपुर मध्य विद्यालय का है. स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी इस वीडियो के सही होने की पुष्टि की है.
नवादा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर लहरिया लूटा ए राजा… पर नाचे शिक्षक और छात्र. ऐसी शर्मनाक घटना पर सभी चुप हैं. pic.twitter.com/6EWbI6mypn
— Madhuresh Narayan (@mnarayan26) August 16, 2022
जिस वक्त ये डांस हो रहा था, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इसे अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया. इसके बाद से वीडियो वायरल हो गया. वहीं दूसरी तरफ स्कूल में डीजे बजाकर काफी देर तक डांस होता रहा. मगर स्कूल के प्राचार्य को इसके बारे में काफी देर बाद इसकी खबर लगी. लोग स्कूल का वीडियो वायरल होने के बाद काफी सक्कते में हैं. ऐसी शर्मनाक स्थिति होने से गांव के लोग आपत्ति जता रहे हैं. हालांकि मामले में अबी तक प्रशासनिक स्तर पर कार्रवायी नहीं हुई है.
मामले में स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि घटना सोमवार को सुबह 11.30 बजे तक स्वतंत्रता दिवस का पूरा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद की है. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डीजे वाले के मोबाइल में अचानक भोजपुरी गाना बज गया. वहां पर खड़े रहे बच्चे और स्कूल की शिक्षिकाएं, रसोइया भी डांस करने लगे. मेरे कान तक जैसे ही इस बात की जानकारी लगी मैने तुरंत गाना बंद कराया. वीडियो में डांस करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं की पहचान कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










