ePaper

पटना में विपक्षी नेताओं के 'महाजुटान' में शामिल होंगे शरद पवार, भाजपा को पटखनी देने की रणनीति पर होगी चर्चा

Updated at : 08 Jun 2023 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में विपक्षी नेताओं के 'महाजुटान' में शामिल होंगे शरद पवार, भाजपा को पटखनी देने की रणनीति पर होगी चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक में करीब 15 दल शामिल होंगे. हालांकि, तेजस्वी यादव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के इस बैठक में शामिल होने की बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

मुंबई : बिहार की राजधानी पटना में केंद्र में सत्तासीन भाजपा को पटखनी देने के लिए विपक्षी नेताओं के महाजुटान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल होंगे. पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देने की रणनीति तैयार की जाएगी. एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को मुंबई में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेंगे. वहीं, पटना में जदयू के एक नेता ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं की यह बैठक पटना में 23 जून को आयोजित की जाएगी.

नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में बुलाई बैठक

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शरद पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में विपक्षी नेताओं की एक बैठक बुलाई है. उन्होंने फोन पर मुझे इस बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है. नीतीश कुमार ने देश के तमाम विपक्षी नेताओं को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. शरद पवार ने कहा कि मैं वहां जाऊंगा. उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय मुद्दे पर एक साथ काम करने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह बैठक बुलाई है.

बैठक में 15 पार्टियां होंगी शामिल

इससे पहले, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक में करीब 15 दल शामिल होंगे. हालांकि, तेजस्वी यादव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के इस बैठक में शामिल होने की बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, क्योंकि अभी तक उनके साथ बातचीत नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि हर पार्टी से मुख्य नेता आ रहे हैं, सिर्फ एक प्रतिनिधि नहीं.

समान विचारधारा वाले दलों का होगा जुटान

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक 23 जून को आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों को एक साथ आने के लिए जमीनी कार्य करना है. उन्होंने कहा कि यह बैठक 12 जून को होनी थी. हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई विपक्षी नेताओं की व्यस्तता की वजह से इसकी तारीख को आगे बढ़ाया गया है.

Also Read: नीतीश कुमार की विपक्षी एकता बैठक की तैयारी शुरू, अब संजय राउत ने ठाकरे और पवार को लेकर दिया बड़ा बयान

खरगे, राहुल और ममता समेत ये नेता होंगे शामिल

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पटना में होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इस बैठक की अगुआई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन