केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के लंदन में बयान पर किया तीखा हमला, बोले-दर्ज हो देशद्रोह का केस

Bihar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि सदन में राहुल गांधी ने 52 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोला. अब विदेश में जाकर भारत और देश की जनता को अपमानित कर रहे हैं.
Bihar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि सदन में राहुल गांधी ने 52 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोला. अब विदेश में जाकर भारत और देश की जनता को अपमानित कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं. उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लोकसभा स्पीकर से भी मांग की कि उनपर कड़ी कार्रवाई की जाए.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के बाहर लंदन में जाकर भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संसद को अपमानित किया है. उन्होंने कहा कि सोमवार से लोकसभा का सत्र शुरू हो रहा है, लोकसभा अध्यक्ष को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए. सोमवार को वजट सत्र के दूसरे चरण में सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ है. बता दें कि संसद की कार्रवाई 6 अप्रैल तक चलने की संभावना है. बजट सत्र के पहले चरण में विपक्ष ने अडानी को लेकर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया था.
Also Read: Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में उठा तमिलनाडु मामला, माफी मांगने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को कर्नाटक के हुबली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा. नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा का उद्घाटन करने का अवसर मिला था. लेकिन अब लंदन में हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाये जा रहे हैं. भारत न केवल सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. बल्कि लोकतंत्र की जननी थी है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाये गए.
Also Read: GST: टैक्स देने में बिहार नंबर वन, फरवरी-22 की तुलना में फरवरी 23 में 24% अधिक जीएसटी हुआ संग्रह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




