बिहार में ट्रेन से टकराई बोलेरो, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
train accident nalanda| Train Accident: Bolero collides with train in Bihar, accident happened while crossing the track

Train Accident: नालंदा के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बिहार शरीफ जंक्शन और पावापुरी स्टेशन हॉल्ट के पास अवैध क्रॉसिंग पर एक बोलेरो फंस गई, उसी दौरान दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई.

विज्ञापन

Train Accident: बिहार के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया. बिहार शरीफ रेलवे जंक्शन और पावापुरी स्टेशन हॉल्ट के पास अवैध क्रॉसिंग पर एक बोलेरो फंस गई, उसी समय दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन वहां आ पहुंची और दोनों के बीच टक्कर हो गया.

यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, बोलेरो ट्रेन की चपेट में आई

बोलेरो में सवार यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वाहन ट्रेन से टकरा गया और कुछ दूर तक घसीटता चला गया. इस हादसे के कारण रेल यातायात करीब 1 घंटे 50 मिनट तक बाधित रहा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ.

रेलवे ने कई बार की अवैध क्रॉसिंग बंद करने की कोशिश

यह अवैध क्रॉसिंग लंगड़ी विगहा गांव के पास बनी हुई है, जिसे रेलवे ने कई बार बंद करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोग दोबारा रास्ता बना लेते हैं. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची. बिहार शरीफ जंक्शन के प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि इस अवैध क्रॉसिंग के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिसमें वाराणसी जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी भी शामिल है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन