Nalanda News: नालंदा में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने पत्नी को मार कर खुद दी जान, DSP ने किया बड़ा खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Jun 2025 5:00 PM

विज्ञापन

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिला में एक पति ने पहले पत्नी की क्रूरता से जान ले ली फिर खुद को भी खत्म का लिया. घटना को लेकर हिलसा डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि मृतक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था.

विज्ञापन

Nalanda News: नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारचक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, फिर खुद को एक कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली. घटना की पुष्टि करते हुए हिलसा डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान छट्ठू रविदास के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था. जानकारी के अनुसार, उसका इलाज रांची स्थित मानसिक अस्पताल में भी हो चुका था. बीते दो-तीन दिनों से वह गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

डीएसपी राजेश रंजन

स्थिति में सुधार आया था, लेकिन…

ग्रामीणों ने बताया कि छट्ठू रविदास ने घरेलू विवाद के दौरान सिलबट्टे से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद वह खुद को कमरे में बंद कर लिया, जहां उसकी भी मृत्यु हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि छट्ठू को कुछ साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था. इलाज के बाद थोड़ी बहुत स्थिति में सुधार आया था, लेकिन हाल के दिनों में उसकी मानसिक स्थिति फिर से बिगड़ गई थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूरे गांव में मातम पसरा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है. स्थानीय लोगों ने मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए सरकारी सहायता और परामर्श सेवाओं को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन 17 जिलों में 10 और 11 जून को मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन