सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिनों का मुफ्त इलाज, पुलिस एक्सीडेंट ID से अस्पतालों को सीधा भुगतान

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
बिहारशरीफ में पुलिस और अस्पतालों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

बिहारशरीफ में पुलिस और अस्पतालों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

Nalanda News: नालंदा में सड़क दुर्घटना के घायलों को त्वरित और नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पीएम राहत कैशलेस ट्रीटमेंट योजना का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पीड़ितों को अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Nalanda News (कंचन कुमार ): सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित और नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट सिटी भवन स्थित आईसीसीसी सभागार में पीएम राहत कैशलेस ट्रीटमेंट योजना पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया. यातायात डीएसपी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और आयुष्मान भारत से जुड़े निजी अस्पताल संचालकों ने भाग लिया.

सात दिनों तक मुफ्त इलाज की सुविधा

जिला रोलआउट मैनेजर तनवीर आलम ने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. साथ ही सात दिनों तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इसका उद्देश्य आर्थिक कारणों से इलाज में होने वाली देरी को रोकना और सड़क हादसों में मौतों को कम करना है.

पुलिस सत्यापन के बाद जेनरेट होगी एक्सीडेंट ID

योजना के तहत संबंधित अस्पताल पहले टीएमएस 2.0 पोर्टल पर मरीज का पंजीकरण करेगा. इसके बाद पुलिस 24 से 48 घंटे के भीतर घटनास्थल का सत्यापन कर आईआरएडी सिस्टम से एक्सीडेंट आईडी जेनरेट करेगी. इलाज का खर्च बीमा कंपनी या जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन सीधे अस्पताल को भुगतान करेगा.

जिले के कई निजी अस्पताल योजना से जुड़े

योजना से जिले के कई चिन्हित निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है. इनमें दिव्या ज्योति हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, मेडिकेयर इमरजेंसी हॉस्पिटल, अल शिफा सर्जिकल हॉस्पिटल और सिद्धि विनायक हड्डी हॉस्पिटल, बिहारशरीफ शामिल हैं. इसके अलावा राजगीर का शांति हॉस्पिटल तथा छब्बीलापुर स्थित केके मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल को भी सूचीबद्ध किया गया है.

Also Read: नालंदा में सात निश्चय-3 के तहत खुलेंगे 9 डिग्री कॉलेज, DM कुंदन कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन