राजगीर में 24 मई से मोरारी बापू सुनाएंगे श्रीराम कथा, वातानुकूलित हॉल में इतने लोगों की होगी बैठने की व्यवस्था
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 May 2025 11:43 AM
प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू
Morari Bapu: राजगीर एक बार फिर आध्यात्मिक जगत का केंद्र बनने जा रहा है. 24 मई से 1 जून तक राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्वप्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे. आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं.
Morari Bapu: बिहार के पवित्र नगरी राजगीर में एक बार फिर अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत संगम होने जा रहा है. विश्वप्रसिद्ध संत और कथावाचक पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा का आयोजन 24 मई से 1 जून तक राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (RICC) में किया जाएगा.
राजगीर की सुरम्य वादियों में इस आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस RICC के वातानुकूलित हॉल में शांतिपूर्ण वातावरण में प्रतिदिन श्रद्धालु श्रीराम कथा का श्रवण करेंगे. आयोजकों के अनुसार, हॉल में पहले से ही 1300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाकर 1500 तक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आध्यात्मिक रस में डूब सकें.
प्रेम, करुणा, धैर्य और सत्य एक साथ पहुंचाते हैं बापू
आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि मोरारी बापू की कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और आत्मिक उत्थान का माध्यम है. बापू रामकथा के माध्यम से प्रेम, करुणा, धैर्य और सत्य जैसे मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाते हैं, जो आज की भागदौड़ भरी दुनिया में बेहद जरूरी हो गए हैं.
श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जा रहा विशेष ध्यान
आयोजन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है. स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में आम लोगों और विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग भोजन पंडाल बनाए जा रहे हैं, जहां एक समय में 1000 से अधिक लोग भोजन कर सकेंगे.
सात्विक और स्वादिष्ट भोजन परोसा जाएगा
भोजन प्रभारी के अनुसार, सादा लेकिन सात्विक और स्वादिष्ट भोजन परोसा जाएगा. जिसमें स्थानीय व्यंजनों को प्रमुखता दी जाएगी. इसके अलावा, स्वच्छ पेयजल, आरामदायक बैठने और सफाई की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि भक्तगण बिना किसी असुविधा के कथा में मन लगा सकें. राजगीर की यह श्रीराम कथा आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण एक अद्वितीय अनुभव होने जा रही है, जो न केवल श्रद्धालुओं को जोड़ेगी बल्कि समाज में भी सकारात्मकता का संचार करेगी.
Also Read: ऑपरेशन सिंदूर तो केवल झांकी है, अभी हल्दी-मेहंदी बाकी है… बिहार पहुंचे बागेश्वर बाबा ने भरी हुंकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










